खूंटी: फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 3 नाबालिग निरुद्ध; ₹85,747 बरामद

Share this News:

खूंटी : आरसी बालक मध्य विद्यालय (मिखाईल), खूंटी के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला करने और चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है. एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को निरुद्ध किया है. पकड़े गए तीनों नाबालिग स्कूल से पासआउट थे. उल्लेखनीय हैं कि बीते 20 अक्टूबर की रात फादर बेनेडिक्ट बारला को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. इस संबंध में खूंटी थाना में कांड संख्या 152/26 दर्ज किया गया था.

SIT का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त बालकों को चिह्नित किया. निरुद्ध किए गए बालकों की निशानदेही पर पफादर के कार्यालय से चोरी किए गए 85,747 नकद, चोरी के दो मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए वस्त्र एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *