झारखंड टॉपर सन्नी वर्मा को मिला सम्मान, BJP नेताओं ने की सराहना

Share this News:

झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉपर रहे सन्नी वर्मा को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह तथा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू मौजूद रहे।

नेताओं ने संयुक्त रूप से सन्नी वर्मा को प्रोत्साहन राशि, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि सन्नी वर्मा ने कठिन परिस्थितियों में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि सन्नी के पिता एक दुकान में कार्यरत हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास किया।

उन्होंने सन्नी वर्मा की सफलता को झारखंड के छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *