झारखंड SIR अभियान: व्यापक मैपिंग के बाद अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या में भारी कमी

Share this News:

 झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या में कमी आयी है. उन्होंने बताया कि 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर 70,62,319 अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद चले विशेष अभियान के दौरान 29 जुलाई तक यह संख्या घटकर 47,42,505 रह गयी.

वहीं, इन्यूमरेशन चरण में बीएलओ, राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और स्वयंसेवकों के सहयोग से व्यापक मैपिंग अभियान चलाया गया. इसके बाद अब केवल 14,02,262 मतदाता ही अनमैप्ड श्रेणी में बचे हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले एसआइआर की मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट माना है. जिन मतदाताओं की पिछले एसआइआर की सूची से मैपिंग सही पायी गयी है और जिनके रिकॉर्ड में कोई तार्किक विसंगति नहीं है, उनके नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अंतिम मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *