झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव आज, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान; मैदान में 92 उम्मीदवार

Share this News:

रांचीः एडवोकेट्स एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट के वर्ष 2026-2028 का चुनाव 21 अगस्त को होगा. मतदान सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. चुनाव में 2,889 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव मैदान में 92 उम्मीदवार हैं. चुनाव समिति ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदाताओं को एडवोकेट्स एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी. मतदान समाप्त होने के अगले दिन 22 अगस्त को मतगणना होगी.

CCTV कैमरों की निगरानी में होगी चुनाव प्रक्रिया
हाइकोर्ट परिसर की सेंट्रल लॉबी में मतपत्र वितरण के लिए छह टेबल लगाए जाएंगे. करीब 1,500 मतदाताओं पर एक टेबल की व्यवस्था की गई है. मतदान हॉल नंबर एक और दो में होगा. दोनों हॉल में 1,500-1,500 मतदाताओं के लिए बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है. मतदान के लिए दोनों हॉल में करीब 40 टेबल लगाए जाएंगे. मतदान प्रक्रिया पर 16 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. कैमरे सेंट्रल लॉबी और दोनों मतदान हॉल में लगाए गए हैं. इनका डिस्प्ले तीनों जगहों पर रहेगा. 22 अगस्त को होने वाली मतगणना की वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी. मतगणना के लिए चुनाव समिति ने विधानसभा से 10 कर्मियों की मांग की है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव समिति ने रांची के एसएसपी और हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजा है.

चुनाव में विभिन्न पदों के उम्मीदवार
अध्यक्ष : अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आरएसपी सन्हिा, ऋतु कुमार.

उपाध्यक्ष : अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता, संजीव ठाकुर.

महासचिव : अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार, संतोष कुमार सोनी.

कोषाध्यक्षः नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता, विपुल दिव्या.

सहायक कोषाध्यक्षः आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, मो फैयाज आलम, नमिता सहाय, प्रेम मार्डी, रमेश कुमार, वीर विजय प्रधान.

सचिव (प्रशासन) : अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालत्यिार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश, विकास कुमार.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *