झारखंड के लिए आज का दिन खास है. खास इसलिए क्योंकि सरकार 2025-26 में क्या करेगी इसका लेखा जोखा सदन में पेश करेगी. थोड़ी देर में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे. इस बार का लाल की बजाय हरे रंग के बस्ते में है. पक्ष विपक्ष के सभी नेता विधानसभा पहुंच चुके हैं.
पिछले वर्ष की तुलना में 10% बढ़ सकता है नया बजट
वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड सरकार के कुल बजट का आकार 1.45 लाख करोड़ रुपये था. उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इसमें लगभग 10% की वृद्धि होगी. राज्य सरकार का जोर विकास योजनाओं को गति देने और पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर रहेगा. सूत्रों के अनुसार आधारभूत संरचना, सड़क निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
वित्त विभाग ने विभागीय अफसरों संग किया मंथन
बजट से पूर्व वित्त विभाग ने अलगअलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और लगातार मंथन किया. मौके पर विभागों से राय ली गयी. सभी विभागों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं बतायी हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए राशि मांगी है. वहीं ग्रामीण विकास, कृषि, नगर विकास और ऊर्जा सहित अलग-अलग विभागों ने अपनी प्राथमिकता गिनायी है.










