झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक थैलेसीमिया पीड़ित मरीज को कथित रूप से एचआईवी (HIV) पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। इस गंभीर घटना को लेकर राज्य में हड़कंप मच गया है।
घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और विधायक आज रांची स्थित सदर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेताओं ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह घटना राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की नाकामी को उजागर करती है। पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि जिम्मेदार पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।









