जगन्नाथपुर रथयात्रा: रांची में आज से 25 जुलाई तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर नो-एंट्री

Share this News:

जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची में आज से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू होगी. बिरसा चौक से मेले में जानेवाले लोग अपने वाहन शहीद मैदान में पार्क करेंगे. तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आनेवाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है. रिंग रोड से मेला या शहर की ओर आनेवाले भारी व हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक जायेंगे. तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.

इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री
यातायात व्यवस्था के तहत तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तथा प्रभात तारा मैदान के मुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और बाइक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

इन रास्तों से होगी वाहनों की आवाजाही
बिरसा चौक से रिंग रोड जानेवाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जायेगा. एचइसी और विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *