रांची. राजधानी रांची में शुक्रवार को तेज बारिश और हवा का असर विमान के परिचालन पर भी पड़ा. इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल चार विमान को डायवर्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का पुणे-रांची विमान, जो सुबह 7:55 बजे रांची आता है, को बनारस डायवर्ट किया गया. वहीं कोलकाता-रांची विमान, जो सुबह 8:05 बजे रांची आता है, वापस कोलकाता लौट गया.
मुंबई-रांची विमान को भी कोलकाता किया गया डायवर्ट
इधर एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान, जो सुबह 8:20 बजे रांची आता है, को रांची आने के बाद कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. इंडिगो एयरलाइंस का दिल्ली-रांची विमान, जो सुबह 8:30 बजे रांची आता है, को बनारस डायवर्ट कर दिया गया.
दिल्ली-रांची विमान री-शेड्यूल
इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान, जो सुबह 8:25 बजे रांची आता है, उसे री-शेड्यूल किया गया है. यह विमान सुबह 10:10 में रांची आने की संभावना है.










