झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के भविष्य का फैसला करने के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है. वहीं, रुझान के साथ-साथ परिणामों की घोषणा भी होने लगी है.
गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों का चुनाव परिणाम आने लगा है. रिजल्ट जारी होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गयी. अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 से अंजू केसरी ने जीत हासिल की. वहीं, वार्ड नंबर 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल को वार्ड पार्षद चुना गया. वार्ड नंबर 6 में घनश्याम उर्फ पुतूल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया.
जबकि वार्ड नंबर 4 से हिरालाल गोंड़ ने जीत दर्ज की है. उसी तरह वार्ड नंबर 2 से गुलशन आरा ने मतदाताओं का विश्वास जीतते हुए सफलता हासिल की है. जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और आतिशबाजी शुरू हो गयी.










