CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, मोरहाबादी आवास पर उमड़े लोग

Share this News:

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. मोरहाबादी स्थित स्व शिबू सोरेन के आवास पर रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. राजनीतिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों का लगातार आवास पहुंचना जारी है.

सुदेश महतो समेत कई नेता पहुंचे
आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जेएमएम नेता कुणाल षाड़ंगी और दुमका सांसद नलिन सोरेन समेत कई नेता मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचे और रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. झामुमो कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी आवास पर मौजूद हैं.

डीसी और एसएसपी ने भी दी श्रद्धांजलि
रांची के डीसी मंजूनाथ भजयंत्री और एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी भी मोरहाबादी स्थित स्व शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. अधिकारियों ने रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी.

आवास के बाहर लगाए गये श्रद्धांजलि के पोस्टर
मोरहाबादी स्थित आवास के बाहर रूपी सोरेन की तस्वीर के साथ ‘विनम्र श्रद्धांजलि’ और ‘अंतिम जोहार’ लिखे पोस्टर लगाए गये हैं. अंतिम दर्शन के लिए लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

गुरुवार को नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाना है. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *