झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक बार फिर आदिवासी एकता और अस्मिता के प्रतीक हुए आयोजित कार्यक्रम गवाह बनी। आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार, 12 अक्टूबर को “आदिवासी महाजुटान” का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने के विरोध में किया गया। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने से आदिवासी समुदाय की पहचान, अधिकार और आरक्षण संरचना पर सीधा असर पड़ेगा।
इस कार्यक्रम में रांची, खूंटी, लातेहार, चतरा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सुबह 11 बजे मोरहाबादी मैदान में जुटान हुआ, जिसके बाद प्रतिभागी जुलूस के रूप में फुटबॉल स्टेडियम पहुंचे ।
वहां समुदाय के नेता और समाजसेवी भूमि, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा जैसे मुद्दों पर संबोधित किया। आयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थी।










