लातेहार में चुनावी जांच के दौरान स्विफ्ट कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

Share this News:

जांच के दौरान लातेहार पुलिस को करकट स्थित चेक नाका के पास से स्विफ्ट कार से 40 लाख 20 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है। बड़ी मात्रा में पैसे की बरामदगी से चुनावी माहौल में कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्विफ्ट कार से बरामद हुआ कैश
पुलिस अधिक्षक की माने तो नगर पंचायत चुनाव को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैकि बरामद कैश का स्त्रोत क्या है और किस उद्देश्य से इसे लेकर जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *