Dhanbad News: धनबाद जिले के कतरास में आज शुक्रवार की सुबह दो बड़े हादसे हो गये. कतरास स्थित कांटा पहाड़ी में एमपीएल आउट सोर्सिंग कंपनी का सर्विस वैन स्लाइडिंग होने से लगभग 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया. वहीं बट्टू बाबू बंगला के पास भू-धंसान से करीब आधे दर्जन घर जमींनदोज हो गये.
दूसरा बड़ा हादसा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर हुआ. बीसीसीएल कतरास स्थित कांटा पहाड़ी में एमपीएल आउट सोर्सिंग कंपनी का सर्विस वैन स्लाइड कर लगभग 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गयी. खदान के नीचे गड्डे में पानी भरा हुआ है. वैन में आउटसोर्सिंग के करीब आधा दर्जन कर्मी मौजूद थे. वैन को निकालने के लिए अधिकारियों की टीम लगी हुई है. सुरक्षा को लेकर कतरास अंचल के सभी थानों की पुलिस, CISF की टीम डटी हुई है. कोल अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. मौके पर बचाव कार्य जारी है.
न्यूज फ्रेम के लिए बोकारो से चंदव सिंह की रिपोर्ट










