धनबाद हादसा – सिक्स लेन पर ट्रक टकराव, जाम और क्षति,कोई घायल नहीं

Share this News:

धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में किसी की गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन भारी क्षतिग्रस्त हुए।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन मार्ग पर महेशपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब तीन बजे दो भारी वाहन आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा एक वाहन के अचानक टेलर कट करने की कोशिश के कारण हुआ, जिस पर पीछे से आ रहा डिलीवरी कंटेनर सीधे टकरा गया।

टक्कर के बाद सिक्स लेन पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। स्थानीय लोगों और सुबह की ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को कुछ समय के लिए परेशानी हुई, लेकिन पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते ट्रैफिक जल्दी सामान्य हो गया।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *