झारखंड में साइबर ठगी रैकेट का खुलासा, चीनी नेटवर्क से जुड़े 9 अपराधी धराए

Share this News:

झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चीन से संचालित ठगी नेटवर्क से जुड़े 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग भारत में लोगों के मोबाइल फोन को एपीके (APK) फाइल के जरिये हैक कर चीनी कंपनियों के सर्वर पर उनका डेटा ट्रांसमिट करते थे।

एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बैंकमोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के एक होटल में छापेमारी की। वहां कमरा नंबर 306 से नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया, जो सभी साइबर ठग निकले।

Dhanbad Cyber Crime: पुलिस ने बरामद किए ये सामान :
23 एटीएम कार्ड

17 मोबाइल फोन

1 लैपटॉप और एक iPad

₹5.80 लाख नकद

ठगी के ट्रांजेक्शन से जुड़े 99 पन्नों के स्क्रीनशॉट

ठगी में प्रयुक्त SUV वाहन

पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को @superpay, @moonpay, @dragonpay और @acpay जैसे ऐप पर निवेश, गेमिंग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर झांसा देते थे।

Dhanbad Cyber Crime: ऐसे करते थे ठगी का खेल :
ये आरोपी पहले पीड़ितों को एपीके फाइल डाउनलोड कराते थे। इस फाइल के जरिए उनके मोबाइल फोन से बैंक डिटेल, ओटीपी और पर्सनल डेटा सीधे चीन के सर्वर तक पहुंच जाता था। इसके बाद ये ठग ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर, फिर भारतीय मुद्रा (INR) में अपने डमी बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सभी आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों में फर्जी खातों (dummy accounts) का नेटवर्क बना रखा था।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *