रामगढ़ में क्यूरेस्टा क्लिनिक की शुरुआत, अब मिलेंगी सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएँ

Share this News:

रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग होम के सौजन्य से गुरुवार को क्यूरेस्टा क्लिनिक (Curesta Clinic) की शुरुआत की गई। इस क्लिनिक के माध्यम से शहर में पहली बार विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएँगी।

क्यूरेस्टा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि क्लिनिक में मरीजों को ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उनके अपने शहर में ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

क्लिनिक के शुरू होने से रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुभा विद्यार्थी, सावन शिवेश, डॉ. रमेश दास, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. चंदन, डॉ. सोनी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. रितु राशि, डॉ. आशीष पाल, डॉ. भरत, डॉ. सुनीता, डॉ. स्वीटी, सौरभ, इश्तियाक और अमित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *