बोकारो में ‘आपकी सरकार – आपके द्वार’ की धूम, ऑन-द-स्पॉट समाधान का वादा

Share this News:

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपकी योजना – आपकी सरकार–आपके द्वार’ का शुभारंभ आज से हो गया है। यह अभियान 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। पंचायतों और नगर क्षेत्रों में शिविर लगाने का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिविरों की निगरानी के लिए वरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिम्मेदारियाँ इस प्रकार सौंपी गई हैं – चास में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, चंदनकियारी में एसडीओ प्रांजल ढांडा, जरीडीह में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, पेटरवार में डीटीओ मारुति मिंज, नावाडीह में एसडीओ मुकेश मछुआ, बेरमो में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, कसमार में भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, चंद्रपुरा में डीपीएलआर निदेशक मेनका, और गोमिया में डीपीआरओ शफीक आलम को दायित्व दिया गया है।

इधर, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि इस बार पुलिस विभाग भी शिविरों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा, ताकि लोगों की थाना-संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। शिविरों में 20 से 22 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन स्वीकार करने और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *