भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा हो गई है। बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे। 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव होना है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।
आपको मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है। नाम की घोषणा होने के बाद बाबूलाल सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट से मुझे भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी चुनने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी समेत भाजपा परिवार के सभी अभिभावकों एवं साथियों को धन्यवाद।










