चलती मालगाड़ी पर चढ़ना पड़ा महंगा, युवक गंभीर रूप से घायल

Share this News:

झारखंड के पाकुड़ जिले में ट्रेन की चपेट में आने से आज 10 अप्रैल शुक्रवार को एक युवक जख्मी हो गया. लापरवाही के कारण हुई इस घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया.

मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
नगर थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी, जिससे युवक गिरकर घायल हो गया.

आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची गई. उसके बाद उन्होंने घायल युवक को सोना जोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया.

सुविधा के बावजूद लोग बरत रहे लापरवाही
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा उपलब्ध है और दोनों चालू भी हैं. इसके बावजूद लोग शॉर्टकट अपनाते हुए जोखिम भरा कदम उठा रहे हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *