स्कूल से छुट्टी लेकर निकला 18 वर्षीय छात्र 12 दिनों से लापता, परिवार ने थाने में दी सूचना

Share this News:

बसिया (गुमला): जिले के बसिया में स्कूल से छुट्टी लेकर निकला एक छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है. बताया जा रहा है कि छात्र ने चेचक निकलने का कारण बताकर स्कूल में आवेदन देकर छुट्टी लिया और स्कूल से घर जाने के लिए निकल गया, लेकिन वह अबतक अपने घर नहीं पहुंचा और न ही स्कूल वापस पहुंचा है.

संत पात्रिक स्कूल का छात्र है अर्पित सुरीन
छात्र की पहचान तुरबुंगा पंचायत स्थित किनिरकेला निवासी अलेक्सियुस सुरीन के बेटे अर्पित सुरीन (18 वर्ष) के रुप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अर्पित पिछले 12 दिनों से लापता है. अर्पित गुमला जिले के संत पात्रिक स्कूल का छात्र है और वह स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है. परिजनों के अनुसार, अर्पित 7 अगस्त को चेचक होने की बात कहते हुए विद्यालय में छुट्टी का आवेदन देकर घर के लिए निकला था. लेकिन वह न तो घर पहुंचा और न ही वापस स्कूल लौटा.

परिजन परेशान, थाना पहुंचकर लापता का दिया आवेदन
स्कूल से अर्पित के छुट्टी लेने की जानकारी उसके दोस्तों ने परिजनों को दी. वहीं, जब परिजनों ने देखा कि स्कूल से अर्पित न तो घर पहुंचा और न ही वापस स्कूल लौटा है तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने गुमला सदर थाना में आवेदन देकर अर्पित सुरीन के लापता होने की सूचना दी और उसे ढूंढने की गुहार लगाई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *