बिहार की सियासत में दो तस्वीरें – एक तरफ तेजस्वी का जोश, दूसरी ओर नीतीश की सादगी

Share this News:

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बिहार की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। एक ओर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार मीडिया पर निशाना साधते नज़र आ रहे हैं और खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अलग ही अंदाज़ में दिखे।

सुबह उन्होंने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद हज़रत शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई। उनकी यह सादगी और सबको साथ लेकर चलने की शैली उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है।

राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि जहां तेजस्वी अपनी युवा ऊर्जा के साथ आक्रामक रणनीति अपना रहे हैं, वहीं नीतीश कुमार अपने अनुभव और संयम से सियासी संदेश दे रहे हैं कि बिहार की जनता उनके संतुलित नेतृत्व को अभी भी पसंद करती है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *