रांची मेयर चुनाव: कांग्रेस ने रमा खलखो को किया समर्थन

Share this News:

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रांची मेयर पद के लिए रमा खलखो को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। रमा खलखो कल मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को आयोजित होंगे, जबकि मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम सामने ला रहे हैं।

रमा खलखो इससे पहले भी रांची की मेयर रह चुकी हैं और उन्हें नगर प्रशासन का लंबा अनुभव है। कांग्रेस का मानना है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई है कि रमा खलखो के नेतृत्व में पार्टी को नगर निकाय चुनाव में मजबूती मिलेगी। वहीं समर्थकों में भी उनके नामांकन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *