छह और ग्यारह से NDA नौ दो ग्यारह – लालू के तंज से तपने लगी बिहार की सियासत

Share this News:

बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ी हलचल तब मच गई जब चुनाव आयोग ने विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. राज्य में इस बार दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस बीच लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने NDA पर तंज कसा है.

चुनाव तारीखों के जरिए लालू का NDA पर तंज
सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का जैसे ही ऐलान हुआ, सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई. पक्ष-विपक्ष दोनों खेमे के नेताओं का रिएक्शन आना शुरू हो गया है. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी NDA पर तंज कसा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी चिर-परिचित तंज भरी शैली में लिखा है कि- “छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह!”. इस पोस्ट में साफ झलक रहा है कि इस चुनाव में लालू बहुत कान्फिडेंट हैं.

लालू के व्यंग्य से सियासी गलियारों में गर्माहट
लालू यादव के इस पोस्ट ने बिहार के सियासी गलियारों में गर्माहट ला दी है. इस व्यंग्य के जरिए उन्होंने सीधे NDA के तरफ इशारा किया है. जिसका मायने साफ नजर आ रहा है कि 6 और 11 नवंबर के मतदान के बाद एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का सफाया तय है. बिहार की सियासत में लालू यादव हमेशा अपनी चुटीली और व्यंग्यात्मक भाषा के लिए जाने जाते हैं. उनके “नौ दो ग्यारह” वाले इस बयान ने एक बार फिर चुनावी जंग को शब्दों के तीरों से तेज बना दिया है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *