लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का आरोप – पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Share this News:

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 405 और 406 (खुरियारी) में भाजपा के पोलिंग एजेंटों को महागठबंधन समर्थकों द्वारा डराया-धमकाया गया, जिसके कारण कई एजेंट बूथ पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि “राजद मानसिकता के लोगों ने कई घरों से भाजपा समर्थकों को बाहर निकलने तक नहीं दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने लखीसराय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एसपी की कार्यशैली की समीक्षा की जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *