सारंडा जंगल में नक्सलियों की करतूत, सड़क जाम कर लगाया भाकपा-माओवादी का बैनर

Share this News:

सरायकेला जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलबंगा गांव के पास नक्सलियों ने दो बड़े पेड़ काटकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह घटना भाकपा-माओवादी द्वारा चलाए जा रहे “प्रतिरोध सप्ताह” के दौरान घटी, जिसे इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर भाकपा-माओवादी का बैनर भी लगाया, जिसमें उन्होंने अपनी मांगें दर्ज की हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नक्सलियों ने सड़क को जाम करने के बाद जानबूझकर बैनर के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *