दिल दहला देने वाली घटना: घरेलू कलह से त्रस्त महिला ने दो मासूम बच्चों संग की आत्महत्या

Share this News:

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहबाजपुर मठ के समीप मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पारिवारिक कलह से आहत होकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फंदे से झूलकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमा फैला हुआ है.

गोतनी और सास से चल रहा था विवाद
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहबाजपुर निवासी संतोष साह की पत्नी (32 वर्ष) का अपनी गोतनी और सास से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. इसी घरेलू तनाव और कलह से परेशान होकर महिला ने अपने छह माह के पुत्र रुद्रा और दो वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिमी डीएसपी और कांटी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों से भी पूछताछ जारी है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *