ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP, रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान

Share this News:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ऐलान किया है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. CJP की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया गया है कि रविवार को फिर से जंतर-मंतर कूच किया जाएगा. पार्टी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ये भी कहा- ”अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है, लेकिन उनका परिवार उन्हें इस नुकसान के बारे में बता भी नहीं पा रहा है. उनके ठिकाने का पता नहीं है और उनके वकील भी उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए.”अजिंक्य शिंदे को दीपके ने सौंपी कमानअभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शन की कमान संभाली. दीपके ने हिरासत में लिए जाने से पहले ही एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके अजिंक्य को ये जिम्मेदारी सौपी थी, जिसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है. दीपके ने कहा,’अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया है.’ उन्होंने समर्थकों से शिंदे का साथ देने और उनकी गैरमौजूदगी में आंदोलन जारी रखने को कहा.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *