CBI ने NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे को दबोचा

Share this News:

नीट पेपर लीक मामले में एक और मुख्य आरोपी, मनीषा गुरुनाथ मंधारे, जो पुणे, महाराष्ट्र की एक सीनियर बॉटनी टीचर हैं, को CBI ने पूछताछ के बाद दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया. वह NEET UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं और NTA द्वारा उन्हें एक विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया गया था. उनके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक पूरी पहुंच थी.

मास्टरमाइंड ने NEET परीक्षा के उम्मीदवारों को ऐसा पहुंचाई मदद
अप्रैल 2026 के दौरान, उन्होंने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिन्हें पहले ही 14-05-26 को गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए NEET परीक्षा के संभावित उम्मीदवारों को जुटाया और अपने पुणे स्थित आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं. इन कक्षाओं के दौरान, उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी विषयों के विभिन्न सवालों को समझाया और बताया, तथा छात्रों से उन्हें अपनी नोटबुक में लिखने और अपनी पाठ्यपुस्तकों में भी चिह्नित करने को कहा. इनमें से अधिकांश सवाल 03-05-2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से मेल खाते थे.

पिछले 24 घंटे में सीबीआई ने देश भर में 6 स्थानों पर छापेमारी की
पिछले 24 घंटों में, CBI ने देश भर में 6 स्थानों पर तलाशी भी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त की गई चीजों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है.

नीट पेपर लीक मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी
अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहल्यानगर से 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 05 आरोपियों को पहले ही अदालत के सामने पेश किया जा चुका है और पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है. अन्य 02 आरोपियों, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, को पुणे की अदालत के सामने पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *