राजनीतिक घमासान तेज़ : अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर छवि बिगाड़ने का लगाया आरोप, भेजा कानूनी नोटिस

Share this News:

बिहार ग्रामीण कार्य मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है। मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर गलत बयानबाजी के जरिये उनकी छवि ख़राब करने का आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा है कि प्रशांत किशोर उनसे क्षमा मांगे नहीं तो वह मामले को कोर्ट लेकर जायेंगे।
बता दें कि प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ रुपये की संपत्ति दो साल में जुटाने का गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर से बिना शर्त माफी मांगने को कह दिया है।

प्रशांत किशोर ने पिछले सप्ताह पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक चौधरी पर यह आरोप लगाये थे और कहा था कि अशोक चौधरी ने 2 सालों में अपनी पत्नी, बेटी, समधन और उनसे जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से 200 करोड़ रुपये की जमीनें खरीदी हैं। इस ट्रस्ट की ट्रेजरी अशोक चौधरी की सांसद बेटी शांभवी चौधरी की सास अनिता कुणाल हैं। जिसके बाद मंत्री ने सबूत मांगते हुए प्रशांत किशोर को मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दे दी है।

बता दें कि इसके पहले बीते जून महीने में भी अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान प्रशांत किशोर ने उन पर आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी अपनी बेटी शांभवी को लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए पैसे देकर टिकट खरीदे थे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *