बिहार विधानसभा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, सीएम ने जीता फ्लोर टेस्ट

Share this News:

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. विधानसभा पहुंचते के साथ ही उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाया था. साथ ही एनडीए के नेता पहले से ही आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेने की संभावना जता रहे थे. ऐसे में आज विशेष सत्र के दौरान उन्हें एनडीए के विधायकों का समर्थन मिला. स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी.

सीएम सम्राट बोले- 3सी से कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं होगा

बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है. इस सरकार ने महिलाओं की चिंता की, किसानों और सबसे ज्यादा सुशासन स्थापित किया. हमारे नीतीश कुमार जी चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने. जिस तरह से उन्होंने 3सी (करप्शन, क्राइम और कम्युनिज्म) से कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, ठीक उसी तरह यह सरकार भी नहीं करेगी.

तेजस्वी यादव को दिया करारा जवाब

तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है. मैं यहां सब के आशीर्वाद से बैठा हूं. लालू जी ने मेरे परिवार के 22 सदस्यों को जेल में डाला था. लालू जी ने मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में क्षमा भी मांगा था कि हमसे गलती हुई. लालू जी को भी नीतीश कुमार जी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था. ऐसे में कोई किसी की पाठशाला का नहीं होता है, ये लोकतंत्र है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में कहा था कि भाजपा चुनाव के समय ही तय कर देती तो आज विश्वास मत की नौबत नहीं आती. चुनाव के समय 25 से 30 के नारा देकर मुख्यमंत्री को फिनिश कर दिया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि सम्राट चौधरी लालू जी की पाठशाला के हैं, जिस पर सीएम सम्राट ने करारा जवाब दिया है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *