बक्सर में विधानसभा चुनाव से पहले शराब तस्करी का खुलासा, 202 कार्टन बरामद

Share this News:

बक्सर, बिहार। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में अवैध शराब तस्करी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 202 कार्टन अवैध शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। जांच के दौरान कंटेनर में भारी मात्रा में शराब होने का संदेह हुआ। विधिवत तलाशी लेने पर पूरा कंटेनर शराब से भरा पाया गया।

उत्पाद विभाग ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी।

प्रशासन की सतर्कता के चलते तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *