जेल से बाहर आते ही एक्शन में अनंत सिंह, मोकामा में आज इंटरनेशनल महादंगल

Share this News:

मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकलने के बाद से ही एक्टिव मोड में हैं. अब आज वे अपने गांव नदवां में इंटरनेशनल महादंगल का आयोजन करवाने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, इसमें बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं. सीएम नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया है.

अनंत सिंह ने किया ये दावा
इसके साथ ही विधायक अनंत सिंह की ओर से यह भी दावा किया गया था कि इंटरनेशनल महादंगल में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं. खास बात यह भी है कि आज (3 अप्रैल) यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों के पहलवान भी अपना दमखम दिखायेंगे. इसके अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए भोज की भी तैयारी की गई है. अखाड़ा भी बनकर तैयार है.

इस वजह से किया जा रहा आयोजन
अनंत सिंह की ओर से यह आयोजन बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर किया जा रहा है. आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अनंत सिंह ने विवेका पहलवान को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही महादंगल के आयोजन की जानकारी भी दी. कहा जा रहा है कि यह इंटरनेशनल लेवल पर आयोजित किया जा रहा है कि ताकि पूरे विश्व में पहचान मिल सके.

विदेशों से इन पहलवानों के आने की चर्चा
जानकारी के मुताबिक, आज के इस महादंगल में जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान आ सकते हैं. इसके अलावा ईरान के हामिद, इरफान और जलाल जैसे फेमस पहलवान भी आ सकते हैं. साथ ही बिहार के अलावा दूसरे राज्य जैसे कि महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी पहलवान पहुंचेंगे. ऐसे में यह आयोजन बेहद खास माना जा रहा है.

ऐसे थे विवेका पहलवान
विवेका पहलवान की बात करें तो, वे अपनी सख्त डेली रूटीन के लिए जाने जाते थे. उन्हें बिहार केसरी का खिताब भी मिला था. वे रोज हजारों दंड-बैठक लगाते थे. इतना ही नहीं, लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते थे. ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया जा रहा है. अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद पहला बड़ा आयोजन करने वाले हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *