बोकारो के सेक्टर-4 से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सब्जी मार्केट किनारे स्थित आठ फुटपाथ दुकानों में बीती रात करीब 8।30 बजे आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। वहीं इस हादसे में आसपास के अन्य दुकानों को भी क्षति पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मार्किट के किनारे स्थित 8 फुटपाथ दुकानों में आग लग गई, आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं मामले की सुचना फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची 4 दमकल की गाड़ियाँ आग बुझने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब कई जलकर रख हो चुकी थी। प्रारम्भिक जाँच में इसे शॉर्ट सर्किट की वजह माना जा रहा है।
आगजनी में चिकन-चिली और अन्य फास्टफूड स्टॉल, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज तथा जनरल स्टोर की दुकानें शामिल थे। दुकानदारों ने बताया कि आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में उनका सब कुछ जलकर रख हो गया। व्यापारियों का का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।
घटना के बाद थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच में जुट गई। वहीं बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई ताकि आग दोबारा न पकड़े। इस हादसे के बाद पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। अग्निशमन विभाग के भगवान ओझा ने बताया कि “फुटपाथ पर दर्जनों दुकानें एक-दूसरे से सटे हुए हैं, इसलिए आग फैलने का खतरा ज्यादा था। समय रहते सही कार्रवाई कर आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।









