नीतीश कुमार के कहने पर CM बने सम्राट चौधरी? मुख्यमंत्री ने खुद बता दी पूरी सच्चाई

Share this News:

सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं. नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद जब मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया गया तो, ऐसा कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार के ही कहने पर उन्हें सीएम बनाया गया. लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद इस मामले में सम्राट चौधरी ने खुद ही पूरी बात बता दी है.

सम्राट चौधरी ने क्या बताया?
न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में सीएम चौधरी ने कहा, एनडीए से नीतीश कुमार के संबंध हैं. लेकिन बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सिर्फ पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही फैसला करता है. आगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, नीतीश कुमार एनडीए के सम्मानित नेता हैं, लेकिन बीजेपी किसे नेता बनाएगी, यह पार्टी के अंदर का मामला है. इस तरह से सीएम सम्राट चौधरी ने क्लियर किया कि उनका मुख्यमंत्री बनना पार्टी नेतृत्व का फैसला था.

नीतीश कुमार को लेकर भी बोले
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि नीतीश कुमार का उन पर विशेष आशीर्वाद रहा है और अब भी बना हुआ है. लेकिन नीतीश कुमार या फिर सहयोगी दलों के नेताओं के कहने पर मुख्यमंत्री बनाने की बात को उन्होंने साफ नकार दिया. नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी ने खट्टे-मीठे संबंध होने की बात कही.

सीएम बोले- पार्टी ने बहुत कुछ दिया
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस पद पर वे आसीन होंगे. पार्टी ने उन्हें विधायक, एमएलसी, डिप्टी सीएम और अब मुख्यमंत्री तक बनाया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के नेता के पद की भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई.

आरक्षण के मुद्दे पर भी बोले
इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी बातचीत की. सीएम सम्राट ने कहा, आरक्षण का लाभ सभी को मिलेगा, इसमें कोई भी कंफ्यूजन नहीं है. कर्पूरी ठाकुर बिहार में अति पिछड़े समाज के लिए प्रस्ताव लाए थे, बीजेपी नेता कैलाशपति मिश्र ने अति पिछड़ों के लिए बिल पारित किए थे. आज भी मोदी सरकार स्वर्ण समाज को आरक्षण देगी. इतनी ही नहीं, इस देश में गरीब हो या सवर्ण सभी को आरक्षण का लाभ मिलेगा.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *