झारखंड एसआईआर अभियान: 2.20 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज, 43.55 लाख फॉर्म अब भी बाकी

Share this News:

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत 29 जुलाई को इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन होगा. निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा. वर्ष 2026 की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2,64,63,236 मतदाता हैं. इनमें से 2,64,61,801 मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिये गये हैं. अब तक 2,63,76,457 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. वहीं 2,20,20,994 मतदाताओं के भरे हुए और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं. इन्हीं मतदाताओं के नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे.

43.55 लाख इन्यूमरेशन फॉर्म अब भी लंबित, 29 जुलाई तक जमा करने की अपील
निर्वाचन आयोग के अनुसार अब भी 43,55,463 इन्यूमरेशन फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए हैं. इनमें 7,61,755 मृत मतदाता, 14,59,029 ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनका पता नहीं चल सका या वे अनुपस्थित मिले. इसके अलावा 15,87,496 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 4,34,541 मतदाता अन्य स्थानों पर पहले से ही पंजीकृत पाये गये. वहीं 1,12,642 मतदाताओं ने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है. राज्य के 31विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है. शेष 50 विधानसभा क्षेत्रों में भी डिजिटाइजेशन का कार्य अंतिम चरण में है. आयोग ने अपील की है कि जिन लोगों ने हस्ताक्षरित फॉर्म जमा नहीं किया है, वो 29 जुलाई तक बीएलओ के पास जमा कर दें. जिससे उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हो सके.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *