गया के थाना क्षेत्र के मंझियाबा गांव में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
13 दिन पहले हुई थी शादी
सूचना पर पहुंची कोंच थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के मायके पक्ष के लोग भी थाना पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है. आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. गांव में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है.










