धनबाद में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़- चश्मा तोड़ा, गंदे कपड़े लटकाए, ग्रामीणों में आक्रोश

Share this News:

झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी के लटानी गांव में बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. अंबेडकर क्लब लटानी के बाहर स्थापित प्रतिमा पर गंदे कपड़े लटका दिए गए और बाबा साहब के चश्मे को भी तोड़ दिया गया. गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली.

पुलिस को दी सूचना
प्रतिमा की स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. इसके बाद तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति
पुलिस ने सबसे पहले प्रतिमा को साफ कराया और आसपास के लोगों को शांत किया. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

शुरू हुई जांच
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है जिससे कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *