नए साल पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, 3 दिन में 65 करोड़ रुपये से अधिक

Share this News:

नये साल के पहले दिन राज्य में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. 30 दिसंबर से एक जनवरी तक राज्य में लगभग 65 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री हुई है. झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल के अनुसार तीन दिनों में 65 से 70 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का अनुमान है. उन्होंने कहा कि उठाव के अनुरूप शराब की बिक्री नहीं हो पायी. सबसे अधिक शराब की बिक्री 31 दिसंबर को हुई. राज्य भर में 31 दिसंबर को लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान है, जो वर्ष 31 दिसंबर 2024 की तुलना में लगभग ढाई करोड़ अधिक है. 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, जबकि 30 दिसंबर को लगभग 16 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. दो दिन में 46 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई.

वहीं एक जनवरी को भी 18 से 19 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का अनुमान है. हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा आना बाकी है. ऐसे में देखा जाये, तो तीन दिनों में लगभग 65 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. पिछले वर्ष नये साल के मौके पर हुई बिक्री की तुलना में इस वर्ष लगभग पांच करोड़ रुपये अधिक की बिक्री हुई. पिछले वर्ष तीन दिनों में लगभग 60 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री हुई थी.

रांची में 10 करोड़ के शराब की बिक्री
रांची में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. नये साल के मौके पर शराब बिक्री को लेकर दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किये गये थे. जबकि लगभग 30 बार एंड रेस्तरां ने एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति ली थी. इसके तहत निर्धारित समय की तुलना में दो घंटे अधिक शराब बिक्री की अनुमति दी गयी थी.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *