ED के खिलाफ रांची में कांग्रेस का संघर्ष, लोकतंत्र बचाने का दावा

Share this News:

झारखंड की राजधानी रांची बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सियासी रणभूमि बन गई। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सीधे केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों को चुनौती दी।

हरमू मैदान से निकाले गए मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो और कमलेश के नेतृत्व में खूंटी, गुमला, रामगढ़ समेत कई जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यालय पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य गेट पर डट गए और तालाबंदी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। किसी अप्रिय घटना से पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जब-जब सरकार सवालों में घिरती है, तब ईडी और सीबीआई को आगे कर दिया जाता है। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर ईडी की कार्रवाई नहीं रुकी, तो आंदोलन और तेज होगा।

रांची से प्रियंका कुमारी की रिपोर्ट

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *