भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल चार नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया।
जारी पत्र के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला के जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं।
पार्टी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के दौरान इन नेताओं का आचरण पार्टी प्रत्याशी के विरोध में पाया गया था, जो संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन नीति के तहत की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।









