चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के गंभीर मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन सहित संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देते हुए दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट कर पाँच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार की ओर से पीड़ित बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।










