राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रांची में मारपीट, एक छात्र घायल

Share this News:

रांची के बाहुबाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दो नए छात्रों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक छात्र को गंभीर चोटें आईं। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल के कुछ लोगों ने बाहर से पांच लोगों, जिनमें एक बाउंसर भी शामिल था, को बुलाकर हमला करवाया। इसके विरोध में छात्रों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।

छात्रों का यह भी कहना है कि प्रशासन ने क्लास बंद कर दी है और हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया जा रहा है, जिससे वे नाराज़ हैं। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *