बिहार एनडीए में आखिरकार सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है. एनडीए में इस बार कोई बड़े भाई की भूमिका में नहीं है. बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास को 29 सीटें मिली हैं. जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से में 6-6 सीटें आई हैं. एनडीए में सीट शेयरिंग होने के बाद महागठबंधन में राजद पर दबाव बढ़ गया है. राजद सु्प्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव को इस वक्त दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
एक ओर उन्हें सीटों का गुणा-गणित सुलझाना है तो दूसरी ओर कानूनी मुकदमों का भी सामना करना है. लैंड फॉर जॉब केस में आज फैसला आना है जबकि IRCTC घोटाले में केस चलेगा या नहीं, इसका भी फैसला होना है. इन दोनों घोटालों में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आरोपी हैं. दूसरी ओर तेजस्वी यादव आज (सोमवार, 13 अक्टूबर) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं.










