देश के गृह मंत्री अमित शाह ने खुद को पॉपुलर ऑनलाइन ऐप Gmail से खुद को जोहो ऐप पर स्विच कर लिया है. भारत में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है. अमित शाह ने इस बारे में देशवासियों को खुद जानकारी दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर करते हुए एक पोस्ट डाला है. पोस्ट में उन्होंने अपनी नई Zoha की ईमेल आईडी भी शेयर की है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अब से सारे सरकारी और आधिकारिक काम इस नए ईमेल एड्रेस के जरिए पूरे किए जाएंगे.
Zoho के फाउंडर ने जताई खुशी
जोहो ऐप के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने शाह के इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए है कि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता में यह गर्व का पल है. हाल ही में जोहो का एक इंडियन चैटिंग ऐप Arattai भी हाल ही में लॉन्च किया गया था. बता दें कि इस मेल को बनाने वाली कंपनी भारत की टेक कंपनी Zoho Corporation है. यह Gmail और माइक्रोसॉफ्ट ऑउटलुक को स्वदेशी प्लेटफॉर्म माना जा रहा है.
कैसे खुद को स्विच करें Zoho मेल पर ?
इसके लिए सबसे पहले आपको Zoho मेल की साइट पर जाना होगा. इसके बाद आप फ्री या पेड प्लान चुन सकते हैं.
साइन अप करने के लिए अपना फोन नंबर और रिकवरी ईमेल डाले.
ये हैं प्रोसेस, सबसे पहले- Gmail → Settings → Forwarding and POP/IMAP में जाकर Enable IMAP ऑन करें. इससे Zoho आपके जीमेल डेटा को एक्सेस करके माइग्रेशन कर सकेंगे.
जोहो मेल में सेटिंग्स के ऑप्शन में क्लिक करें और फिर Import/Export या Migration Wizard पर प्रेस करें. यहां से आपको ईमेल, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स को जीमेल से इम्पोर्ट करने में मदद मिलेगी. कभी-कभी इस प्रोसेस में अधिक टाइम भी लग सकता है.
Gmail की सेटिंग्स में जाकर Zoho ईमेल एड्रेस पर फॉरवर्डिंग ऑन करें, इससे आने वाले नए ईमेल जोहो पर भी पहुंचेंगे. वैरिफाई जरूर करें.
Zoho ईमेल से अपने सभी बैंक, सेवाओं, सोशल-मीडिया और सब्सक्रिप्शंस को शामिल करें. साथ ही अपने कॉन्टैक्ट्स को भी न्यू आईडी शेयर कर दें.










