पेट्रोल पंप बना रणभूमि: 50 हथियारबंद महिलाओं-पुरुषों ने बोला धावा, ₹4.96 लाख की लूट

Share this News:

रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक सिमलिया स्थित सौम्या पेट्रोल पंप रविवार की दोपहर रणभूमि में बदल गया। करीब तीन दर्जन हथियारबंद महिला और पुरुषों ने सिंह मोड़, रांची निवासी अंजू सिंह के स्वामित्व वाले पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने पहले तो पंप परिसर में तोड़फोड़ की, फिर नोजल और पेट्रोल खाली करने आए टैंकर में आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान पेट्रोल पंप में लगी CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई।

कर्मचारियों के अनुसार, आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने पेट्रोल पंप की चहारदीवारी को तोड़ने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान उन्होंने कैश काउंटर से ₹4,96,300 रुपये नकद लूट लिए।

घटना की सूचना पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल राम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राथमिकी में गैमन गली बिरसा चौक निवासी नैना देवी, अनूप कुमार, बंटी देवी, रूबी देवी, रेणु देवी, बिरसा, होलिका देवी, बीना देवी, अरविंद कुमार, आनंद कुजूर, और प्रकाश यादव समेत 40–50 अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और CCTV फुटेज की मदद से सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *