CM हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली रवाना, कल्पना सोरेन भी साथ – सारंडा मामले पर कानूनी रणनीति की अटकलें तेज़

Share this News:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीती शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था और इसे अचानक तय किया गया है। फिलहाल दिल्ली दौरे के उद्देश्य को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यह बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में अल्प प्रवास के बाद जल्द ही झारखंड लौट सकते हैं। माना जा रहा है कि सीएम सोरेन दिल्ली में सारंडा वन्य जीव अभ्यारण्य के विषय पर विधि विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है और कोर्ट में आठ अक्टूबर को सुनवाई होगी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी आज दिल्ली जा सकते हैं।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *