IAS बनने की राह अब थोड़ी आसान: UPSC तुरंत जारी करेगा प्रीलिम्स Answer key

Share this News:

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बड़ा फैसला लिया है. अब आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी किया जाएगा. लंबे समय से अभ्यर्थी इसकी मांग कर रहे थे. इससे उन्हें आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा. वहीं फाइनल आंसर की परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने के बाद जारी किया जाएगा. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दायर एक हलफनामे में ये जानकारी दी है.

UPSC Now Release Answer Key: परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर की
अभी तक UPSC फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की सार्वजनिक करता आ रहा था लेकिन अब वह एग्जाम के तुरंत बाद आंसर-की जारी करेगा.

UPSC Big Update: इस फैसले का छात्रों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यूपीएससी की इस फैसले से छात्र काफी खुश हैं. पहले यूपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद आंसर की जारी करता था. लेकिन अब वो प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा एक एलिमिनेशन चरण है. ऐसे में छात्रों को यह अनिश्चितता रहती है कि उन्हें मुख्य परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए या अगले साल की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू करनी चाहिए. लेकिन अब आंसर की जारी करने पर उन्हें अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे और आगे की योजना बनाने में मदद मिलेगी.

UPSC Chairman: छात्रों ने यूपीएससी चेयरमैन से की थी मांग
यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार (Ajay Kumar UPSC Chairman) के द्वारा हाल ही में यूपीएससी का पहला Town Hall हुआ था. इस लाइव सेशन में यूपीएससी चेयरमैन ने छात्रों से सीधा संवाद किया. इस दौरान भी कई छात्रों ने आंसर की जारी न करने को लेकर सवाल किया था.

UPSC Tough Exam: सबसे टफ एग्जाम
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS, IRS जैसे कैडर पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होती है. इस परीक्षा को देश का सबसे टफ एग्जाम माना जाता है. यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *