घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। देर रात इसकी घोषणा कर दी गई है। बता दें कि घाटशिला विधानसभा सीट रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को कराया जाएगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा।
इस उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश सोरेन, और अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू के बीच माना जा रहा है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका है, और यहां की राजनीति में क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय नेतृत्व की बड़ी भूमिका रहती है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस उपचुनाव में जनता का विश्वास जीतता है।










