माओवादी CCM असीम मंडल उर्फ आकाश ने किया आत्मसमर्पण, झारखंड-ओडिशा में था 2.20 करोड़ का इनाम

Share this News:

रांची: पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) असीम मंडल उर्फ आकाश ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. असीम मंडल के ऊपर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इसमें झारखंड सरकार की ओर से एक करोड़ और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल है.

झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा असीम मंडल के बंगाल में आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की गई है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *