हॉकी झारखंड चुनाव पर हाईकोर्ट में चुनौती, भोलानाथ सिंह के दो पदों पर भी उठे सवाल

Share this News:हॉकी झारखंड का चुनाव रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, चुनाव पर Share this News:

Share this News:

हॉकी झारखंड के चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. मामले में प्रार्थी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनोहर टोपनो एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता सुभाशिष रसिक सोरेन ने यह याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि भारत सरकार की ओर से खेल संघ के चुनाव पर दिसंबर 2026 तक रोक है. इसके बावजूद हॉकी झारखंड का चुनाव कराया गया है.

हॉकी झारखंड के चुनाव का परिणाम 19 जुलाई 2026 को घोषित किया गया, जिसमें भोलानाथ सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के सचिव भी हैं. एक साथ दो जगह पर हैं. भारत सरकार द्वारा रोक के बावजूद कराये गये चुनाव को प्रार्थी ने अवैध बताया है.

Share this News:
News Frame Desk

News Frame Desk

Subscribe to Our Newsletter

Keep in touch with our news & offers

What to read next...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *